प्रथम अरब-भारत ऊर्जा संगोठी‚ 2021

The first Arab-India Energy Forum

प्रश्न-8-9 जून‚ 2021 के मध्य भारत और किस देश की सह-अध्यक्षता में प्रथम अरब-भारत ऊर्जा संगोष्ठी वर्चुअल प्रारूप में आयोजित हुई।
(a) सऊदी अरब
(b) संयुक्त अरब अमीरात
(c) कुवैत
(d) मोरक्को
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 8-9 जून‚ 2021 के मध्य प्रथम अरब-भारत ऊर्जा संगोष्ठी‚ 2021 वर्चुअल प्रारूप में आयोजित हुई।
  • भारत और मोरक्को की सह-अध्यक्षता में यह संगोष्ठी आयोजित हुई।
  • इसका आयोजन अरब-भारत सहयोग संगोष्ठी (AICF) के कार्यकारी कार्यक्रम के तहत किया गया था।
  • केंद्रीय विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र) आर.के. सिंह ने इस संगोष्ठी में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • संगोष्ठी के दौरान‚ विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों के लिए ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों के क्षेत्र में ज्ञान‚ विशेषज्ञता और अच्छी तरीकों के आदान-प्रदान नई व नवीकरणीय ऊर्जा के त्वरित विकास तथा सुरक्षित परमाणु ऊर्जा उत्पादन आदि जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
  • इन क्षेत्रों को नियंत्रित करने वाली संबंधित राष्ट्रीय नियामक नीतियों‚ निवेश के अवसरों के साथ-साथ शोध एवं विकास और प्रशिक्षण में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
  • इस चर्चा में भारत तथा एलएएस सदस्य राज्यों के सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के संस्थानों के साथ-साथ अरब पेट्रोल निर्यातक राष्ट्र संघ (OAPEC) और अरब परमाणु ऊर्जा एजेंसी (AAEA) जैसे प्रमुख क्षेत्रीय संगठनों से आए सदस्यों ने भी भाग लिया।
  • इस संगोष्ठी का दूसरा संस्करण वर्ष 2023 में भारत में प्रस्ताविक है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/33900/The+first+ArabIndia+Energy+Forum+June+89+2021
https://www.moroccoworldnews.com/2021/06/342834/morocco-co-chairs-first-arab-india-energy-forum