‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट

प्रश्न – 25 मार्च, 2026 को लोकार्पित ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका लोकार्पण उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने किया।
(b) इसे श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने विकसित किया है।
(c) यह चैटबॉट मुख्यतः कृषि विपणन और मौसम पूर्वानुमान से संबंधित जानकारी प्रदान करता है।
(d) इसका उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित प्रमाणिक जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराना है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 मार्च, 2026 को उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवा निवृत्त) ने लोक भवन में ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट का लोकार्पण किया।
  • यह एआई चैटबॉट श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह चैटबॉट भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े विषयों पर जिज्ञासुओं के प्रश्नों का त्वरित, सटीक एवं संदर्भ आधारित उत्तर प्रदान करने में सक्षम है।
  • इसे विश्वविद्यालय द्वारा ‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’ पहल के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा पर किए गए शोध कार्यों तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रस्तुत विषयवस्तु के आधार पर विकसित किया गया है।
  • यह चैटबॉट विशेष रूप से वेद, उपनिषद, पुराण, प्राचीन भारतीय गणित, नाट्यशास्त्र, संगीत, आयुर्वेद, दर्शन एवं भारतीय विज्ञान जैसे विषयों पर आधारित विस्तृत डेटाबेस पर निर्मित है।
  • इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आम नागरिकों को भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित प्रमाणिक जानकारी डिजिटल माध्यम से सरल एवं त्वरित रूप में उपलब्ध कराना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://governoruk.gov.in/25-03-2026-the-governor-launched-the-pragyanam-ai-chatbot-developed-by-shri-dev-suman-uttarakhand-university-at-lok-bhavan/