‘प्रगति’ (PRAGATI) राष्ट्रीय पहल

प्रश्न – ‘प्रगति’ पहल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. 7 जुलाई, 2026 को इसका शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।
  2. यह पहल केवल शहरी युवाओं को कृषि-उद्यमी बनाने पर केंद्रित है।
  3. इस पहल के तहत देशभर में 20,000 ग्रामीण युवाओं को कृषि-उद्यमी बनाया जाएगा, जिससे 20 लाख से अधिक लघु एवं सीमांत किसानों को लाभ मिलने की संभावना है।
    उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 7 जुलाई, 2026 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘प्रगति’ (PRAGATI) नामक राष्ट्रीय पहल का शुभारंभ किया।
  • प्रगति’ एक राष्ट्रीय बहु-साझेदार पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कृषि-उद्यमी बनाकर लघु एवं सीमांत किसानों की आय, उत्पादकता और आजीविका में सुधार करना है।
  • इस पहल के तहत देशभर में 20,000 ग्रामीण युवाओं को कृषि-उद्यमी बनाया जाएगा, जिससे 20 लाख से अधिक लघु एवं सीमांत किसानों को लाभ मिलने की संभावना है।
  • यह पहल प्रमुख कृषि राज्यों-मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम और झारखंड में लागू की जाएगी।
  • इसके अंतर्गत कृषि-उद्यमी गांव स्तर पर किसानों को सलाह, मिट्टी परीक्षण, मशीन सेवाएं, वित्तीय संपर्क, बाजार संपर्क और वैकल्पिक आय के अवसर उपलब्ध कराएंगे।
  • इस पहल का मुख्य लक्ष्य कृषि को केवल उत्पादन तक सीमित न रखकर लाभकारी, टिकाऊ और जलवायु-संवेदनशील बनाना है।
  • इसमें फसल विविधीकरण, मूल्‍य संवर्धन, प्रसंस्करण, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन और मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • ‘प्रगति’ पहल में महिला भागीदारी पर विशेष बल दिया गया है।
  • बड़ी संख्या में कृषि सखी और महिला उद्यमी ग्रामीण परिवर्तन की धुरी बनेंगी।
  • इस कार्यक्रम में पेप्सिको फाउंडेशन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फाउंडेशन (SBIF), गेट्स फाउंडेशन, IDH, Heifer International, एनवायरनमेंटल डिफेंस फंड (EDF), ग्लोबल एग्री एंटरप्रेन्योरशिप अकादमी, द सस्टेनेबल एग्रीकल्चर फाउंडेशन्स इंटरनेशनल एसोसिएशन (SAFIA), एग्री एंटरप्रेन्योर ग्रोथ फाउंडेशन (AEGF) और ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन (TRIF) जैसी संस्थाएं साझेदार हैं।
  • इस पहल का लक्ष्य किसानों की आय में न्यूनतम 30% वृद्धि, धान, मक्का और आलू जैसी फसलों की उपज में 15–20% वृद्धि तथा कम से कम 20% किसानों में पुनर्योजी कृषि पद्धतियों को अपनाना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.msn.com/en-in/money/news/shivraj-singh-chouhan-launches-landmark-initiative-pragati-to-empower-20-000-rural-youth-as-agri-entrepreneurs-and-directly-support-20-lakh-farmers/ar-AA27xKHG