पौलोमी घटक

प्रश्न-25 अगस्त, 2020 को पौलोमी घटन ने संन्यास लेने की घोषणा की। वह किस खेल से संबंधित हैं?
(a) शतरंज
(b) टेनिस
(c) टेबल टेनिस
(d) वॉलीबॉल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 अगस्त, 2020 को भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी पौलोमी घटक ने संन्यास लेने की घोषणा की।
  • उन्होंने 7 बार सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप और तीन बार राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप जीती है।
  • पौलोमी ने वर्ष 2006 में मेलबर्न में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों और वर्ष 2000-2008 के मध्य कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में सिडनी ओलंपिक में भाग लिया था।
  • वर्ष 1992 में अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली पौलोमी ने अंचत शरत कमल, अंकिता दास और मौमा दास के साथ विभिन्न युगल मैचों में खेला। वर्ष 2010 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sport/other-sports/poulomi-ghatak-calls-it-a-day/article32440668.ece\

https://timesofindia.indiatimes.com/city/kolkata/poulomi-ghatak-overwhelmed-with-fans-response-after-her-retirement-news-goes-viral/articleshow/77783458.cms

https://sportstar.thehindu.com/table-tennis/poulomi-ghatak-retires-indian-womens-table-tennis-player-national-title-kolkata/article32439762.ece