पौधगिरी-विशेष पौधा रोपण अभियान

प्रश्न-किस राज्य में पौधगिरी-विशेष पौधारण अभियान शुरू किया जाएगा?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) छत्तीसगढ़
(c) हरियाणा
(d) बिहार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 10 जुलाई, 2018 से 30 अगस्त, 2018 तक हरियाणा के सरकारी स्कूलों में प्रौधगिरी-विशेष पौधारोपण अभियान संचालित किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जींद जिले में स्थित नरवाना से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे।
  • इस अभियान के दौरान 20 लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे।
  • इस अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा 6-12 तक के विद्यार्थियों द्वारा पौधा रोपण करवाया जाएगा।
  • अभियान के दौरान पौधे वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे तथा सेल्फी विद ट्री प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
  • रोपित पौधों के साथ लगाव उत्पन्न करने हेतु प्रत्येक बच्चे को 6 माह के अंतराल पर 50 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस अभियान के साथ ही प्रदेश में प्लास्टिक व पॉलिथीन के उपयोग को पूर्णतः बंद करने हेतु ‘प्लास्टिक को ना’ अभियान भी शुरू किया गया है।

संबंधित लिंक…
http://www.prharyana.gov.in/hi/haraiyaanaa-kae-sarakaarai-sakauulaon-maen-paaudhagairaivaisaesa-paaudhaa-raopana-abhaiyaana-kae
https://www.khaskhabar.com/local/haryana/chandigarh-news/news-planting-special-plantation-campaign-in-government-schools-from-july-10-news-hindi-1-324704-KKN.html