प्रश्न – 13 जून, 2025 को भारतीय नौसेना ने किस देश के जलते हुए वाणिज्यिक पोत पर एक साहसिक हवाई बचाव अभियान चलाया?
(a) भारत (b) मलेशिया
(c) सिंगापुर (d) जापान
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 जून, 2025 को भारतीय नौसेना ने जलते हुए सिंगापुर के वाणिज्यिक पोत एमवी वान हाई 503 पर जारी बचाव और निकासी अभियान के तहत एक साहसिक हवाई अभियान (एरियल इनसर्शन) को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
- मौसम और समुद्री परिस्थितियों की चुनौतीपूर्ण स्थिति में INS गरुड़ा (कोच्चि) से एक सी किंग हेलीकॉप्टर के माध्यम से नौसेना की एक विशेष सल्वेज (बचाव) टीम को पोत पर उतारा गया।
- यह टीम हेलीकॉप्टर से विंचिंग तकनीक के माध्यम से जलते जहाज पर पहुंचाई गई।
- सल्वेज टीम ने सफलतापूर्वक सल्वेज टग “ऑफशोर वॉरियर” के साथ पोत की टोइंग लाइन को जोड़ा।
- कार्य पूर्ण होने के बाद, टीम को उसी नौसेना हेलीकॉप्टर द्वारा सुरक्षित रूप से निकाल भी लिया गया।
- टोइंग ऑपरेशन (खींचने की प्रक्रिया) अब प्रारंभ हो चुका है।
- वर्तमान में, भारतीय नौसेना का पोत INS शारदा तथा OSV MV ट्राइटन लिबर्टी इस बचाव अभियान में भारतीय तटरक्षक बल और अन्य समुद्री एजेंसियों के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…