पैसिफिक एंडेवर, 2018

प्रश्न-हाल ही में संचार अभ्यास ‘पैसिफिक एंडेवर, 2018’ का आयोजन कहां किया गया?
(a) भूटान
(b) नेपाल
(c) श्रीलंका
(d) मालदीव
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 6-17 अगस्त, 2018 के मध्य नेपाल में ‘बहुराष्ट्रीय संचार संक्रियता कार्यक्रम’ (MCIP:Multinational Communications Interoperabi-lity Program) के तहत संचार अभ्यास ‘पैसिफिक एंडेवर, 2018′ (PE18) का आयोजन किया गया।
  • 12 दिवसीय इस अभ्यास की सह-मेजबानी नेपाली सेना और संयुक्त राज्य पैसिफिक कमान (USPACOM) द्वारा की गई।
  • इस अभ्यास का प्राथमिक उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सैन्य बलों को एक बड़ी आपदा के मद्देनजर सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए सक्षम बनाने हेतु साझा संचार परिचालन प्रक्रियाओं का विकास करना था।
  • यह कार्यशाला सेनाओं की विविध संचार क्षमताओं की दक्षता एवं प्रभावशीलता का परीक्षण करने और विभिन्न अनुरूपित परिदृश्यों पर मानवीय सहायता तथा आपदा राहत के संचालन के दौरान संगतता का एक स्तर विकसित करने पर केंद्रित थी।
  • ध्यातव्य है कि बहुराष्ट्रीय संचार अंतरसंक्रियता कार्यक्रम द्वारा वार्षिक ‘पैसिफिक एंडेवर’ का आयोजन किया जाता है जिसमें तीन स्टाफ (Staff) कार्यशालाओं की एक शृंखला और एक अंतिम निष्कर्षात्मक अभ्यास शामिल हैं।
  • विगत तीन अभ्यासों का आयोजन क्रमशः बांग्लादेश, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में किया गया।
  • वर्ष 2018 में नेपाल में आयोजित अभ्यास में 20 एशिया-प्रशांत देशों के लगभग 270 कार्मिक शामिल हुए।
  • उल्लेखनीय है कि पैसिफिक एंडेवर की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी।

संबंधित लिंक…
http://ddnews.gov.in/national/pacific-endeavor-2018-under-mcip-starts-kathmandu
https://www.nepalarmy.mil.np/viewnews/341