प्रश्न – 29 अगस्त ,2025 को किस देश की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा को उनके पद से नैतिकता के उल्लंघन के आरोप में अदालत ने बर्खास्त कर दिया?
(a) थाईलैंड (b) मलेशिया
(c) फिलीपींस (d) कंबोडिया
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 अगस्त ,2025 को थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा को उनके पद से नैतिकता के उल्लंघन के आरोप में थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने बर्खास्त कर दिया है।
- थाईलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा, देश के दो दशक से चल रहे सत्ता संघर्ष में शिनावात्रा परिवार से या उनके समर्थन से सेना या न्यायपालिका द्वारा पदच्युत होने वाली छठी प्रधानमंत्री बन गई हैं।
- अपने फैसले में, अदालत ने कहा कि पैतोंगतार्न ने जून में लीक हुए एक टेलीफोन कॉल में नैतिकता का उल्लंघन किया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…