प्रश्न – पेरिस डायमंड लीग, 2025 के पुरुष भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने कितनी दूरी तक भाला फेंक कर खिताब जीता?
(a) 87.88 मीटर (b) 86.62 मीटर
(c) 89.94 मीटर (d) 88.16 मीटर
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 जून, 2025 को फ्रांस के स्टेड सेबेस्टियन शारलेती स्टेडियम में आयोजित पेरिस डायमंड लीग, 2025 में भारत के भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष भाला फेंक खिताब जीत लिया।
- उन्होंने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर भाला फेंककर खिताब जीता।
- इस प्रतियोगिता में जर्मनी के जूलियन वेबर 87.88 मीटर के प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे
- ब्राज़ील के लुइज़ मौरिसियो दा सिल्वा ने 86.62 मीटर भाला फेंककर दक्षिण अमेरिका का नया रिकॉर्ड बनाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- 27 वर्षीय नीरज ने अपने पहले प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो (88.16 मीटर) किया, जबकि दूसरा प्रयास 85.10 मीटर रहा।
- इसके बाद उन्होंने लगातार तीन प्रयासों में फाउल किया और अंतिम प्रयास में 82.89 मीटर का थ्रो दर्ज किया।
- यह इस सीज़न में पहली बार है जब नीरज चोपड़ा ने जूलियन वेबर को पीछे छोड़ा।
- इससे पहले मई में आयोजित दोहा डायमंड लीग में वेबर ने 91.06 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ नीरज को हराया था।
- उसी प्रतियोगिता में नीरज ने 90.23 मीटर का भाला फेंककर भारत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा था और पहली बार 90 मीटर की दूरी पार की थी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…