पेरिस ओलंपिक‚ 2024

प्रश्न – पेरिस ओलंपिक‚ 2024 (33वां ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल) के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) 11अगस्त‚ 2024 को संपन्न पेरिस ओलंपिक‚ 2024 में संयुक्त राज्य अमेरिका 40 स्वर्ण पदक सहित कुल 126 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा
(2) भारत ने 1 रजत सहित कुल 6 पदक जीते और पदक
तालिका में 71वें स्थान पर रहा
(3) पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता और नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया
(4) इस ओलंपिक में भारत की तरफ से प्रतिभागी सबसे युवा एथलीट महिला तैराक धीनिधि देसिंधु (14 वर्ष) थीं
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1), (2) एवं (3)
(b) केवल (2), (3) एवं (4)
(c) केवल (1), (3) एवं (4)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • इस ओलंपिक में भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले से पहले महिलाओं के 53 किग्रा. भार वर्ग में 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण डिसक्वालीफाई कर दिया गया।
  • समापन समारोह —
  • 11 अगस्त‚ 2024 स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में आयोजित
  • समापन समारोह में भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पी.आर.श्रीजेश और महिला निशानेबाज मनु भाकर भारतीय ध्वजवाहक थे
  • ओलंपिक समिति के प्रमुख थॉमस बाक और पेरिस‚ 2024 ओलंपिक समिति के प्रमुख एस्टांगुएट ने समापन की घोषणा की।
  • ओलंपिक समिति के प्रमुख थॉमस बाक ने खिलाड़ियों और फ्रांसीसी तैराक लियोन मार्चेंड के साथ मिलकर ओलंपिक फ्लैग बुझाई और 33 वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का आधिकारिक तौर पर समापन किया
  • पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने ओलंपिक फ्लैग वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले 34वें ग्रीष्कालीन ओलंपिक के मेजबान शहर लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास को सौंपा
  • लॉस एंजिल्स वर्ष 2028 में तीसरी बार ओलंपिक की मेजबानी करेगा
  • इस ओलंपिक में प्रतिभागी सबसे युवा एथलीट— झेंग हाओहाओ (11 वर्ष‚ 11 महीना)‚ चीन (स्केटबोर्डिंग)
  • इस ओलंपिक में प्रतिभागी सबसे बुजुर्ग एथलीट— जुआन एंटोनियो जिमेनेज कोबो (65 वर्ष)‚ स्पेन (घुड़सवारी)
  • इस ओलंपिक में पहला पदक जीता— कजाख्स्तान ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक मुकाबले में जर्मनी को पराजित करके
  • पहला स्वर्ण पदक जीता — चीन ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कोरिया गणराज्य को पराजित करके
  • पहले स्वर्ण पदक विजेता टीम में शामिल — हुआंग यूटिंग और शेंग लिहाओ
  • पेरिस ओलंपिक में सर्वाधिक 6 पदक जीता— यूफेई झांग (चीन)
  • यूफेई झांग ने जीता — 1 रजत और 5 कांस्य पदक
  • इस ओलंपिक में महत्वपूर्ण पदक विजेता एथलीट —
  • लियोन मार्चेंड (फ्रांसीसी तैराक) — 5 पदक (4 स्वर्ण एवं 1 कांस्य)
  • टोरी हुस्के (अमेरिकी तैराक) — 5 पदक (3 स्वर्ण एवं 2 रजत)
  • मोली औकैलाघन (ऑस्ट्रेलियाई तैराक) — 5 पदक (3 स्वर्ण‚ 1 रजत एवं 1 कांस्य)
  • सिमोन बाइल्स (अमेरिकी जिम्नास्ट) — 4 पदक (3 स्वर्ण‚ एवं 1 रजत)
  • समर मैकटोइंस (कनाडा की महिला तैराक) — 4 पदक (3 स्वर्ण‚ 1 रजत)
  • शिनोसुके ओका (जापानी जिम्नास्ट) — 4 पदक (3 स्वर्ण‚ 1 कांस्य)
  • इस ओलंपिक में कुछ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड-
  • पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता और नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया
  • बॉबी फिन्के ने पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में 14:30:67 मिनट के समय के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया
  • भारोत्तोलन में कार्लोस नासर (बुल्गारिया) ने क्लीन एंड जर्क श्रेणी में 224 किग्रा. भार उठाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
  • दक्षिण कोरिया की लिम सी-हियोन ने महिला तीरंदाजी रिकर्व स्पर्धा में 694 अंक के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया
  • अमेरिकी धावक नोह लाइल्स ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 9.79 सेकंड के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड की बराबरी की।
  • फ्रांसीसी तैराक लियोन मार्चेंड ने चार नए ओलंपिक रिकॉर्ड बनाए।
  • स्वीडन के मोंडो डुप्लांटिस ने पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा 6.25 मीटर की ऊंचाई के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • महत्वपूर्ण प्रतियोगिता का परिणाम —
  • पुरुष 100 मीटर दौड़ (स्वर्ण पदक)— नोह लाइल्स (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • महिला 100 मीटर दौड़ (स्वर्ण पदक)— जूलियन अल्फ्रेड (सेंट लूसिया)
  • पुरुष 200 मीटर दौड़ (स्वर्ण पदक)— लेत्साइल टेबेको (बोत्सवाना)
  • महिला 200 मीटर दौड़ (स्वर्ण पदक)— गैब्रिएले थॉमस (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • पुरुष 400 मीटर दौड़ (स्वर्ण पदक)— क्विंसी हॉल (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • महिला 400 मीटर दौड़ (स्वर्ण पदक)— मैरिलेडी पॉलिनो (डोमिनिकन गणराज्य)
  • पुरुष मैराथन (स्वर्ण पदक)— तैमिराट टोला (इथियोपिया)
  • महिला मैराथन (स्वर्ण पदक)— सिफान हसन (नीदरलैंड्‌स)
  • पुरुष हॉकी (स्वर्ण पदक) — नीदरलैंड्‌स
  • महिला हॉकी (स्वर्ण पदक) — नीदरलैंड्‌स
  • पुरुष फुटबॉल (स्वर्ण पदक)— स्पेन
  • महिला फुटबॉल (स्वर्ण पदक) — संयुक्त राज्य अमेरिका
  • पुरुष पोल वॉल्ट (स्वर्ण पदक) — आर्मेंड डुप्लांटिस (स्वीडन)
  • महिला पोल वॉल्ट (स्वर्ण पदक) — नीना कैनेडी (ऑस्ट्रेलिया)
  • टेनिस पुरुष एकल (स्वर्ण पदक) — नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
  • टेनिस महिला एकल (स्वर्ण पदक) — झेंग किनवेन (चीन)
  • बैडमिंटन पुरुष एकल — विक्टर एक्सेलसन (डेनमार्क)
  • बैडमिंटन महिला एकल — आन से-यंग (दक्षिण कोरिया)

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://olympics.com/en/paris-2024/medals

https://olympics.com/en/paris-2024/schedule/24-july

https://en.wikipedia.org/wiki/2024_Summer_Olympics

https://worldathletics.org/competitions/olympic-games/paris24/timetable/bydiscipline

https://olympics.bwfbadminton.com/results/4752/paris-2024-olympic-games-badminton-competition/podium

https://olympics.com/en/news/paris-2024-olympics-hockey-men-india-results-scores

https://olympics.com/en/paris-2024/the-games/the-brand/torch-design