पेन पिंटर पुरस्कार-2016

2016 PEN Pinter Prize

प्रश्न-वर्ष 2016 के पेन पिंटर पुरस्कार के लिए चयनित उपन्यास लेखिका मार्गरेट एटवुड किस देश की निवासी हैं?
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका
(b) कनाडा
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) न्यूजीलैंड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 जून, 2016 को कनाडा की कवयित्री, उपन्यास लेखिका एवं पर्यावरण कार्यकत्री मार्गरेट एटवुड को वर्ष 2016 का पेन पिंटर पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी।
  • इस पुरस्कार के लिए एटवुड का चयन विकी फीदरस्टोन, जिया हैदर रहमान, पीटर स्टोटहार्ड, एंटोनिया फ्रेजर एवं इंग्लिश पेन (PEN) के अध्यक्ष एवं पुरस्कार की चयन समिति के अध्यक्ष मॉरीन फ्रीली द्वारा किया गया।
  • एटवुड पेन पिंटर पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी उपन्यास लेखक/लेखिका हैं।
  • ध्यातव्य है कि इन्हें वर्ष 1986, 1996 और 2003 में बुकर पुरस्कार के लिए अल्पसूचीबद्ध एवं 2005 तथा 2007 अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया था।
  • वर्ष 2000 में इनके उपन्यास द ब्लाइंड असेसिन के लिए इन्हें बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि पेन पिंटर पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2009 में इंग्लिश पेन द्वारा नोबेल पुरस्कार विजेता नाटककार हेरॉल्ड पिंटर की स्मृति में की गयी थी।
  • यह पुरस्कार अभी तक मात्र ब्रिटिश साहित्यकारों को प्रदान किया जाता था पर इस वर्ष से प्रतियोगिता में आयरलैंड और राष्ट्रमंडल देशों के साहित्यकारों को भी सम्मिलित कर लिया गया है।
  • वर्ष 2015 में पेन पिंटर पुरस्कार जेम्स फेंटन को प्रदान किया गया था जिन्होंने अपना पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय साहसिक लेखक रैफ बदावी के साथ पुरस्कार साझा किया था।
  • इस वर्ष का पुरस्कार वितरण समारोह 13 अक्टूबर, 2016 को एक सार्वजनिक समारोह में ब्रिटिश लाइब्रेरी में किया जाएगा।
  • जहां पर अंतरराष्ट्रीय साहसिक लेखन के लिए चयनित लेखक का नाम मार्गरेट एटवुड घोषित करेंगी और पुरस्कार साझा करेंगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.englishpen.org/events/atwood-pen-pinter-prize-2016/
http://margaretatwood.ca/awards-recognitions/
http://www.bbc.com/news/entertainment-arts-36536701