प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य पेत्रा क्वितोवा (Petra Kvitova) के करियर से संबंधित सही नहीं है?
(a) क्वितोवा ने वर्ष 2011 और 2014 में विम्बलडन खिताब जीते।
(b) उन्हें करेन क्रांट्ज़के स्पोर्ट्समैनशिप अवॉर्ड रिकॉर्ड 8 बार मिला।
(c) उन्होंने वर्ष 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर ग्रैंड स्लैम पूरा किया।
(d) क्वितोवा ने 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 अगस्त, 2025 को चेक गणराज्य दो बार की विम्बलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा ने अमेरिकी ओपन के पहले दौर में डायने पैरी से मिली हार के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है।
- पिछले साल जुलाई में बेटे को जन्म देने वाली क्वितोवा 17 महीने बाद कोर्ट पर लौटी थी।
- क्वितोवा ने वर्ष 2011 में मारिया शारापोवा को हराकर विम्बलडन खिताब जीता था ।
- इसके बाद वर्ष 2014 में यूजीन बूचार्ड को हराकर विम्बलडन खिताब जीता।
- आस्ट्रेलियाई ओपन, 2019 के फाइनल में उन्हें नाओमी ओसाका ने हराया था जिसके कारण वह उपविजेता रहीं।
- क्वितोवा ने वर्ष 2006 में आईटीएफ सर्किट से पेशेवर करियर की शुरुआत की।
- वर्ष 2008 रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) में पहली बार ग्रैंड स्लैम मेन ड्रॉ में खेलते हुए चौथे दौर तक पहुँचीं।
- वर्ष 2009 में होबार्ट टूर्नामेंट में उन्होंने पहला WTA खिताब जीता।
- वर्ष 2011 में उन्होंने टॉप रैंकिंग वाली कैरोलीन वोज़नियाकी के बराबर 6 WTA खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई।
- लगातार 9 साल (2011–2019) उन्होंने हर साल कम से कम एक खिताब जीता।
- वर्ष 2018 में सर्वाधिक 5 खिताब जीते।
- उन्होंने WTA फाइनल्स 2011 (इस्तांबुल) का खिताब जीता।
- मैड्रिड ओपन 3 बार जीता था।
- वर्ष 2011 में वह कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग विश्व नंबर-2 पर रहीं।
- उन्हें करेन क्रांट्ज़के स्पोर्ट्समैनशिप अवॉर्ड रिकॉर्ड 8 बार मिला।
- वर्ष 2011 में WTA प्लेयर ऑफ द ईयर चुनी गई।
- वर्ष 2014 में WTA डायमंड ACES अवॉर्ड मिला।
- उन्होंने ओलंपिक 2016 रियो में कांस्य पदक जीता था।
- बिली जीन किंग कप में चेक गणराज्य के लिए 6 खिताबों में अहम योगदान दिया।
- दिसंबर 2016 में, उनके घर पर एक चाकूधारी घुसपैठिए ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/en/news/petra-kvitova-to-retire-from-tennis-after-2025-us-open