पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय – एसीएसआईआर के मध्य समझौता

प्रश्न – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) और वैज्ञानिक एवं नवोन्मेष अनुसंधान अकादमी (AcSIR) के बीच हुए समझौते के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) समझौता 21 अगस्त, 2026 को संपादित हुआ था तथा इसकी औपचारिक घोषणा 13 अक्टूबर, 2026 को की गई।
(b) मंत्रालय के सभी 10 अनुसंधान संस्थानों को एसीएसआईआर के संबद्ध अनुसंधान संस्थानों के रूप में मान्यता दी गई है।
(c) इस समझौते के अंतर्गत शोध करने वाले विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय प्रदान करेगा।
(d) इसका उद्देश्य पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में पीएचडी अनुसंधान और अंतर्विषयी अध्ययन को बढ़ावा देना है।
उत्तर – (c)  


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 अक्टूबर, 2026 को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) और वैज्ञानिक एवं नवोन्मेष अनुसंधान अकादमी (एसीएसआईआर ) ने  नई दिल्ली स्थित पृथ्वी भवन मुख्यालय में आयोजित समारोह में एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन की औपचारिक घोषणा की।
  • यह समझौता 21 अगस्त, 2026 को संपादित हुआ था; 13 अक्टूबर को इसकी घोषणा तथा दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया। 
  • इस समझौते के अंतर्गत पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सभी 10 अनुसंधान संस्थानों को एसीएसआईआर के संबद्ध अनुसंधान संस्थानों (AcSIR-ARIs) के रूप में मान्यता दी गई है। 
  •  इसका उद्देश्य मंत्रालय की अनुसंधान सुविधाओं एवं वैज्ञानिक विशेषज्ञता को एसीएसआईआर की शैक्षणिक व्यवस्था से जोड़कर पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में पीएचडी अनुसंधान और अंतर्विषयी अध्ययन को बढ़ावा देना है। 
  • इसमें वायुमंडलीय, महासागरीय एवं ध्रुवीय विज्ञान, मौसम पूर्वानुमान, जलवायु सेवाएँ और भूकंप जोखिम आकलन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। 
  •  विद्यार्थी मंत्रालय के संस्थानों में एसीएसआईआर संकाय के रूप में मान्यताप्राप्त वैज्ञानिकों के निर्देशन में शोध करेंगे।
  • पीएचडी की उपाधि एसीएसआईआर प्रदान करेगा, जबकि उपाधि प्रमाणपत्र पर संबंधित शोध संस्थान का भी उल्लेख होगा। 
  • इस समझौते पर मंत्रालय की ओर से मिशन मौसम के निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार डी. तथा एसीएसआईआर की ओर से निदेशक प्रो. मनोज कुमार धर ने हस्ताक्षर किए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/agreement-between-the-ministry-and-acsir-to-launch-a-joint-phd-program-in-earth-sciences

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *