‘पूर्वोत्तर भारत में शिक्षा का विकास’ विषय पर एक प्रदर्शनी

प्रश्न – 8 अगस्त, 2025 को ‘पूर्वोत्तर भारत में शिक्षा का विकास’ विषय पर एक प्रदर्शनी कहां आयोजित की गई?
(a) नई दिल्ली (b) कोहिमा
(c) गुवाहाटी (d) शिलांग
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 अगस्त, 2025 को ‘पूर्वोत्तर भारत में शिक्षा का विकास’ विषय पर एक प्रदर्शनी कैपिटल कन्वेंशन सेंटर, कोहिमा, नगालैंड में आयोजित की गई।
  • इसे भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार उच्च शिक्षा विभाग, नगालैंड के सहयोग से आयोजित किया गया
  • यह प्रदर्शनी व्यापक अन्वेषण प्रस्तुत करती है, जो इसकी जनजातीय परंपराओं, भाषाई विविधता, मिशनरी प्रभावों, औपनिवेशिक विरासतों और स्वतंत्रता के बाद के विकास से प्रभावित है।
  • पूर्वोत्तर भारत का शैक्षिक विकास स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों और औपचारिक संस्थानों के गतिशील मिश्रण को दर्शाता है, जिसकी जड़ें मौखिक आदिवासी शिक्षा से लेकर आधुनिक विश्वविद्यालयों तक फैली हैं।
  • यह प्रदर्शनी क्षेत्र के शैक्षणिक परिदृश्य की विशेषता बताती है, जिसमें प्रमुख संस्थानों की स्थापना और समावेशिता एवं क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण नीतिगत पहल शामिल हैं।
  • लोगों के ज्ञान को विकसित करने के लिए, प्रदर्शनी मूल अभिलेखीय दस्तावेजों का उपयोग करते हुए, इस विरासत को विषयगत समूहों के माध्यम से वर्गीकृत करती है।
  • इनमें सरकारी फाइलें, प्रसिद्ध हस्तियों के निजी कागजात, तस्वीरें, दुर्लभ पांडुलिपियां और राष्ट्रीय अभिलेखागार तथा नगालैंड राज्य अभिलेखागार में संरक्षित आधिकारिक अभिलेख शामिल हैं।
  • भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के बारे में –
  • यह संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक अधीनस्‍थ कार्यालय है।
  • इसकी स्थापना 11 मार्च, 1891 को कोलकाता (कलकत्ता) में इम्‍पोरियम अभिलेख विभाग के रूप में हुई थी।
  • वर्ष 1911 में राजधानी के कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरण के बाद, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार का वर्तमान भवन वर्ष 1926 में निर्मित हुआ, जिसकी डिज़ाइन सर एडविन लुटियंस ने तैयार की थी।
  • कलकत्ता से नई दिल्ली में सभी अभिलेखों का स्थानांतरण वर्ष 1937 में पूरा हुआ।
  • भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार, लोक अभिलेख अधिनियम, 1993 और लोक अभिलेख नियम, 1997 के कार्यान्वयन हेतु नोडल एजेंसी भी है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2150631