प्रश्न-पूर्वांचल विकास बोर्ड के मुख्य कार्यों के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) पूर्वांचल क्षेत्र के समग्र विकास हेतु दिशा-निर्देश प्रदान करना।
(b) पूर्वांचल क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निधियों का आवंटन करना।
(c) ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन-स्तर के सुधार के लिए कार्यक्रमों को लागू करना।
(d) बाढ़ प्रबंधन हेतु ठोस उपाय सुझाना।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 24 दिसंबर, 2018 को संपन्न उ.प्र. मंत्रिमंडल की बैठक में पूर्वांचल विकास बोर्ड के गठन से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।
- यह बोर्ड पूर्णरूपेण परामर्शी संस्था (एडवाइजरी संस्था) के रूप में काम करेगा।
- इस बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री या उनके द्वारा नामित अन्य व्यक्ति होगा।
- इस बोर्ड में 2 उपाध्यक्ष, 11 गैर-सरकारी सदस्य, 2 विशेषज्ञ, 12 सरकारी सदस्य तथा अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव नियोजन विभाग-सदस्य सचिव होंगे।
- बोर्ड के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रमुख विभागों के अपर मुख्य सचिव। प्रमुख सचिव।, पूर्वांचल क्षेत्र के सभी जिलों के जिलाधिकारी, पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित विभिन्न राज्य एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे।
- इस बोर्ड के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं-
(1) पूर्वांचल क्षेत्र के समग्र विकास हेतु दिशा-निर्देश प्रदान करना।
(2) सामाजिक-आर्थिक विकास की बाधाओं की चिह्नित कर समाधान के उपाय सुझाना।
(3) दीर्घकालीन, मध्यकालीन एवं अल्पावधि की प्राथमिकताएं निर्धारित करना एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास की समग्र कार्य योजना बनाना।
(4) जिलों में अंतर्क्षेत्रीय विषमताएं दूर करने हेतु उपाय का सुझाव देना।
(5) ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार के लिए कार्यक्रमों को लागू करना।
(6) बाढ़ प्रबंधन हेतु ठोस उपाय सुझाना शामिल है।
इस बोर्ड की बैठक प्रत्येक तीन माह में आयोजित होगी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…