प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
(a) मिजोरम ने 2023 में पूर्ण साक्षरता प्राप्त की थी।
(b) मिजोरम ने 20 मई, 2025 को खुद को पूर्ण साक्षर घोषित किया।
(c) मिजोरम में अभी भी साक्षरता दर 90% से कम है।
(d) मिजोरम भारत का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य है।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 मई, 2025 को मिजोरम ने खुद को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया।
- मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा आइजोल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में की।
- इस उपलब्धि के साथ मिजोरम पूर्ण साक्षरता प्राप्त करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
- मिजोरम को 20 फरवरी, 1987 को राज्य का दर्जा मिला था।
- राज्य का कुल क्षेत्रफल 21,081 वर्ग किमी है।
- वर्ष 2011 की जनगणना में मिजोरम की साक्षरता दर 91.33% थी, जो देश में तीसरे स्थान पर थी।
- राज्य ने उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (New India Literacy Programme) के अंतर्गत गैर-साक्षर व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें साक्षर बनाने का संकल्प लिया।
- अगस्त-सितंबर 2023 में क्लस्टर रिसोर्स सेंटर समन्वयकों (CRCCs) द्वारा राज्यभर में घर-घर सर्वेक्षण किया गया।
- कुल 3,026 गैर-साक्षर व्यक्तियों की पहचान हुई, जिनमें से 1,692
ने सक्रिय रूप से शिक्षण-अधिगम गतिविधियों में भाग लिया। - पीएफएलएस सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार राज्य की साक्षरता दर 98.20% रही, जो भारत सरकार की पूर्ण साक्षरता की परिभाषा (95%) से अधिक है।
- उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (New India Literacy Programme) एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसकी अवधि वर्ष 2022-2027 है।
- इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के उन वयस्कों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है जो कभी स्कूल नहीं जा सके।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…