पुस्तक ‘281 एंड बियॉन्ड’

प्रश्न-पुस्तक, ‘281’ एंड बियॉन्ड’ किस भारतीय क्रिकेटर की आत्मकथा है?
(a) राहुल द्रविड़
(b) सचिन तेंदुलकर
(c) वी.वी.एस. लक्ष्मण
(d) वीरेंद्र सहवाग
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 अगस्त, 2018 को वेस्टलैंड प्रकाशन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर की आत्मकथा ‘281 एंड बियॉन्ड’ को रिलीज करने की घोषणा की।
  • यह पुस्तक 20 नवंबर, 2018 को प्रकाशित की जाएगी।
  • इस पुस्तक के लेखक पूर्व भारतीय क्रिकेटर वी.वी. एस. लक्ष्मण हैं।
  • इस पुस्तक का शीर्षक वर्ष 2001 में वी.वी.एस. लक्ष्मण द्वारा ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध इडेन गार्डन्स, कोलकता में खेली गई 281 रन की पारी से लिया गया है।
  • फालोआन के बाद दूसरी पारी में इस क्रिकेटर की इस कलात्मक पारी से भारत ने यह टेस्ट मैच जीत लिया था।
  • उन्होंने वर्ष 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
  • लक्ष्मण ने 134 टेस्ट मैचों में 45.97 के औसत से 8,781 रन बनाए।
  • 17 शतक और 56 अर्धशतक टेस्ट मैचों में बनाए।
  • उन्होंने 86 एकदिवसीय मैच खेले और 30.76 के औसत से कुल 2338 रन बनाए।

लेखक विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://www.sportskeeda.com/cricket/281-and-beyond-vvs-laxman-autobiography-to-be-out-in-november-2018