प्रश्न-पुस्तक ‘सतीत्व का श्राप’ और ‘अनुबंध’ के लेखक कौन हैं?
(a) कर्नल अजय कोठियाल
(b) कर्नल सी.एम. नौटियाल
(c) कर्नल यू.एस. ठाकुर
(d) कर्नल डी.के. भंडारी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 16 दिसंबर, 2020 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दो पुस्तकों ‘सतीत्व का श्राप’ और ‘अनुबंध’ का विमोचन किया।
- इन दोनों पुस्तकों के लेखक कर्नल सी.एम. नौटियाल हैं।
- लेखक ने ‘सतीत्व का श्राप’ पुस्तक में जहां एक ओर समाज में व्याप्त कुरीतियों को सामने लाने का प्रयास किया है। वहीं यह भी संदेश देने का प्रयास किया है कि सामाजिकता के विरुद्ध मनुष्य चाहे अपने किए गए अपराधों को कितना भी छिपाने का प्रयास करे, पीड़ित की अंतरात्मा का प्रतिफल अपराधी को अवश्य प्राप्त होता है।
- पुस्तक ‘अनुबंध’ में लेखक ने मानवीय संवेदनाओं एवं सबंधों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है।
- वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के देशों का मानवता पर पड़ने वाले प्रभावों को भी इस पुस्तक में निरूपित किया गया है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…