प्रश्न-19 फरवरी‚ 2021 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में किस बल की ‘राष्ट्र प्रथम-82 वर्षों की स्वर्णिम गाथा’ पुस्तक का विमोचन किया?
(a) सीआरपीएफ
(b) बीएसएफ
(c) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस
(d) एसएसबी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 19 फरवरी‚ 2021 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में सीआरपीएफ की ‘राष्ट्र प्रथम-82 वर्षों की स्वर्णिम गाथा’ पुस्तक का विमोचन किया।
- यह पुस्तक सीआरपीएफ में भर्ती होने वाले जवानों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
- इस पुस्तक में इतिहास की रोगटें खड़ी कर देने वाली वीरता की गाथाओं का उल्लेख है।
- इस पुस्तक में 82 वर्षों की सभी गौरवपूर्ण घटनाएं संकलित की गई हैं।
- इस पुस्तक के संकलनकर्ता डॉ. भुवन झा हैं।
- आगामी दिनों में इस पुस्तक में और प्रकरण जुड़ते जाएंगे।
- 19 फरवरी‚ 2021 से सीआरपीएफ का पूर्व सैनिक दिवस (वेटनर्स डे) मनाने की शुरुआत की गई है।
- देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने सीआरपीएफ को अपना झंडा देकर आजादी के बाद एक दल के रूप में देश के सामने रखने का काम किया‚ तब से यह सुरक्षा बल के रूप में आंतरिक सुरक्षा में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…