पुस्तक-‘भागीरथी’

प्रश्न-पुस्तक-‘भागीरथी’ के लेखक कौन हैं?
(a) डॉ. सरूप सैलानी
(b) मेहर सिंह
(c) जगबीर राठी
(d) नरेंद्र गुलिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 9 अगस्त, 2018 को हरियाणा के राज्यपाल ने पुस्तक ‘भागीरथी’ का विमोचन किया।
  • यह एक प्रबंध काव्य है।
  • इस पुस्तक के लेखक (प्रख्यात कवि व लेखक) डॉ. सरूप सैलानी हैं।
  • इस प्रबंध काव्य में भारतीय संस्कृति के पौराणिक आख्यान ‘गंगावतरण’ को काव्यात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
  • इसमें मां गंगा के जन्म से पूर्व की स्थिति, जन्म, पृथ्वी पर गंगा को लाने के लिए भगीरथ की तपस्या, गंगावतरण व गंगा की महिमा का वर्णन है।
  • इसके माध्यम से कवि ने वर्तमान समय में मां गंगा की दुर्दशा पर खेद प्रकट करते हुए गंगा को प्रदूषित न करने का संदेश भी दिया है।

संबंधित लिंक…
http://www.haryanarajbhavan.gov.in/daaen0-sarauupa-saailaanai-kae-parabandha-kaavaya-bhagairathai-kaa-vaimaocana-09082018