पुलिस स्मृति दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘पुलिस स्मृति दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 18 अक्टूबर     (b) 13 अक्टूबर
(c) 21 अक्टूबर     (d) 15 अक्टूबर
उत्तर – (c)  


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 अक्टूबर‚ 2026 को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ (Police Commemoration Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर‚ 1959 को पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग अक्साई चिन‚ में सीआरपीएफ के दस जवान चीनी सेना के अचानक हमले में शहीद हो गए थे।
  • वर्ष 1960 से प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाने लगा।
  • पुलिस कर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान तथा राष्‍ट्रीय सुरक्षा एवं एकता बनाए रखने में पुलिस की उत्‍कृष्‍ट भूमिका का सम्‍मान करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा पुलिस स्‍मृति दिवस, 2018 के अवसर पर चाणक्‍यपुरी, नई दिल्‍ली स्थित राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक (NPM) देश को समर्पित किया गया था ।
  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह इस दिवस के उपलक्ष्य में  नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
  •  इस अवसर पर गृह मंत्री एक मोटरसाइकिल रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया , जिसमें राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों (जम्मू व कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली), केंद्रीय सशस्त्र बलों (CRPF, CISF, BSF, SSB, ITBP व NSG) और कुछ केंद्रीय पुलिस संगठनों (RPF, NDRF व NIA) के लगभग 90 सवार शामिल थे। 
  • यह रैली ‘Fight Against Drugs’ के संदेश पर आयोजित एक देशव्यापी रैली का भाग है जिसमें देशभर के सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों व केंद्रीय बलों के मोटरसाइकिल सवार एकता नगर, गुजरात पहुँच कर एकता परेड-2026 में सम्मिलित हुए।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2325853&reg=48&lang=2&_gl=1*caqlry*_up*MQ..*_ga*MTc1NTMzNzQxLjE3OTMyNTcwMTk.*_ga_Q414Y0X6EE*czE3OTMyNTcwMTkkbzEkZzAkdDE3OTM

https://newsonair.gov.in/hi/home-minister-amit-shah-will-pay-floral-tribute-at-the-national-police-memorial-today-on-national-police-commemoration-day/?utm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *