पुर्तगाल के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा

प्रश्न-19-20 दिसंबर, 2019 के मध्य पुर्तगाल के प्रधानमंत्री भारत की यात्रा पर रहे। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री हैं-
(a) एंटोनियो कोस्टा
(b) डॉ. जोओ क्रानिन्हों
(c) डॉ. पाउलो पोर्टास
(d) डॉ. सेसिलिया मिरेलेस
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 19-20 दिसंबर, 2019 के मध्य पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा भारत की यात्रा पर रहे।
  • उल्लेखनीय है कि 6 अक्टूबर, 2019 को प्रधानमंत्री के रूप में पुनः चुने जाने के बाद एंटोनियो कोस्टा की वर्तमान भारत यात्रा यूरोप के बाहर उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है।
  • इस यात्रा के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलब्ध में आयोजित समिति की दूसरी बैठक में भाग लिया।
  • आयोजन समिति की इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की।
  • 19 दिसंबर, 2019 को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आधिकारिक वार्ता की।
  • यह 3 वर्षों की अवधि में प्रधानमंत्रियों के बीच तीसरी आधिकारिक बैठक थी।
  • गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान की है।
  • जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रक्षा स्टार्टअप, शिपिंग, युवा एक्सचेंज और सांस्कृतिक जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं।
  • दोनों देशों के बीच उत्कृष्ट राजनीतिक संबंध हैं।
  • दोनों देशों के मध्य राजनयिक संबंधों की स्थापना वर्ष 1949 में हुई थी।
  • पुर्तगाल यूरोपीय संघ का पहला सदस्य देश है जो भारत में आरोपों का सामना करने वाले किसी व्यक्ति को लौटाने के लिए सहमत हुआ है।
  • 9 अक्टूबर, 2015 को पुर्तगाल पहला यूरोपीय एवं पश्चिमी तथा पूर्वी एशिया शिखर बैठक से बाहर चौथा देश बना जिसने नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • व्यापार में सुगमता प्रदान करने एवं वृद्धि करने के लिए वर्ष 1997 में व्यापार, आर्थिक, औद्योगिक एवं तकनीकी सहयोग पर दोनों देशों के मध्य एक द्विपक्षीय करार पर हस्ताक्षर किया गया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/32215/Visit_of_Prime_Minister_of_Portugal_to_India_December_1920_2019