पुरोबी बोरमुदोई

Purabi Bormudoi
प्रश्न-15 जुलाई, 2019 को पुरोबी बोरमुदोई का निधन हो गया। वह थीं-
(a) साहित्यकार
(b) संगीतकार
(c) शास्त्रीय संगीत गायिका
(d) इतिहासकार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 15 जुलाई, 2019 को प्रसिद्ध असमी साहित्यकार एवं लेखिका पुरोबी बोरमुदोई का निधन हो गया। वह 69 वर्ष की थीं।
  • उन्होंने अपनी साहित्यिक यात्रा कविताओं से प्रांरभ की थी लेकिन बाद में उन्होंने लघु कथाओं एवं उपन्यासों के जरिए अपनी पहचान बना ली।
  • उन्हें उनकी पुस्तक ‘शांतानुकुलानंदन’ के लिए वर्ष 2007 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • इसके अलावा, उन्हें असम वेली लिटरेरी पुरस्कार और असम साहित्य सभा बसंती बोरदोलोई पुरस्कार भी मिला उनकी अन्य महत्वपूर्ण रचनाएं-‘गजराज प्रेम अरू बेदित्वा’, ‘रूपोवती नोई’,‘सोनोवाली घाट’,‘सपनोर घर’ और ‘घरोर सोरों आदि हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.news18.com/news/india/prominent-assamese-writer-purobi-bormudoi-dies-at-69-2231927.html

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/purobi-bormudoi-dies-119071500939_1.html

https://www.telegraphindia.com/states/north-east/assam-novelist-purabi-bormudoi-dies-at-69/cid/1694548