पीटर रुफाई का निधन

प्रश्न – पीटर रुफाई, जिनका जुलाई 2025 में निधन हुआ, किस देश के प्रतिष्ठित फुटबॉल खिलाड़ी थे?
(a) घाना (b) कैमरून
(c) नाइजीरिया (d) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3 जुलाई, 2025 को नाइजीरिया के पूर्व फुटबॉल कप्तान और दिग्गज गोलकीपर पीटर रुफाई का 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • डोडोमायाना (Dodomayana) के नाम से लोकप्रिय, रुफाई ने नाइजीरिया के लिए 65 मैच खेले और वर्ष 1994 तथा 1998 के फीफा विश्व कप फाइनल में भी हिस्सा लिया।
  • वह सुपर ईगल्स टीम का भी हिस्सा थे, जब नाइजीरिया ने वर्ष 1994 में ट्यूनीशिया में ज़ाम्बिया को 2-1 से हराकर दूसरी बार अफ्रीका कप ऑफ़ नेशंस ट्रॉफी जीती थी।
  • रुफाई वर्ष 1994 विश्व कप में टीम के कप्तान रहे, जब नाइजीरिया ने पहली बार टूर्नामेंट में खेला।
  • रुफाई ने अपने करियर की शुरुआत स्टेशनरी स्टोर्स (लागोस) से की थी, जिन्होंने वर्ष 1981 में अफ्रीकी कप विनर्स कप के फाइनल तक का सफर तय किया।
  • इसके बाद उन्होंने यूरोप में बेल्जियम (लोकेरन, बेवरेन), नीदरलैंड (गो अहेड ईगल्स), पुर्तगाल (फारेन्से) और स्पेन (हर्क्यूलिस, डिपोर्टिवो ला कोरुना) जैसे क्लबों का प्रतिनिधित्व किया।
  • रिटायरमेंट के बाद, रुफाई ने नाइजीरिया और स्पेन में एक गोलकीपिंग अकादमी शुरू की थी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espn.in/football/story/_/id/45663924/nigeria-super-eagles-legend-peter-rufai-dies-age-61

https://www.bbc.com/sport/football/articles/cgeq2r9pr12o#:~:text=Peter%20Rufai%20has%20been%20hailed,Cup%20in%201994%20and%201998.