प्रश्न – 18-31 जनवरी, 2026 के मध्य पीएम विश्वकर्मा हाट-2026 का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) जयपुर (b) लखनऊ
(c) इंदौर (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18-31 जनवरी , 2026 के मध्य पीएम विश्वकर्मा हाट-2026 का आयोजन दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली में किया जा रहा है।
- पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को समर्पित एक प्रदर्शनी है
- इसे भारत सरकार का सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
- इसका उद्देश्य भारत की समृद्ध पारंपरिक शिल्पकला विरासत का उत्सव मनाना और उसे प्रदर्शित करना है
- कारीगरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, हितधारकों और आम जनता के सामने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित करने और उनका विपणन करने के लिए एक प्रमुख मंच प्रदान करना है।
- इस प्रदर्शनी में देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 117 से अधिक कारीगर ले रहे है।
- पीएम विश्वकर्मा योजना 17 सितंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई थी
- जिसका उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों (जैसे बढ़ई, सुनार, कुम्हार, नाई आदि) को वित्तीय सहायता, कौशल प्रशिक्षण, टूलकिट प्रोत्साहन और डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन देना है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2215559®=3&lang=2
https://www.newsonair.gov.in/pm-vishwakarma-haat-2026-to-begin-tomorrow-in-new-delhi