प्रश्न -पीएम विश्वकर्मा योजना के संबंध में विकल्प में निम्न कथनों पर विचार कीजिए
(i) 16 अगस्त‚ 2023 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने केंद्रीय क्षेत्र की इस नई योजना को मंजूरी प्रदान की।
(ii) इस योजना की अवधि 5 वर्ष (वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2027-28) तक है।
(iii) इस अवधि हेतु आवंटित वित्तीय परिव्यय राशि 13,000 करोड़ रुपये है।
(iv) इस योजना के तहत पहले चरण में 15 पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

- ध्यातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान इस योजना की घोषणा की थी।
लेखक – विजय
संबंधित लिंक भी देखें…