प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- 18 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के नागांव जिले के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना (एनएच-715 के कालियाबोर-नुमालीगढ़ खंड का 4-लेन निर्माण) की आधारशिला रखी।
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि काजीरंगा केवल एक राष्ट्रीय उद्यान ही नहीं अपितु, यह असम की आत्मा है, भारत की जैव विविधता का एक अनमोल रत्न है, इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी सम्मानित किया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के नागांव जिले के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना (एनएच-715 के कालियाबोर-नुमालीगढ़ खंड का 4-लेन निर्माण) का भूमि पूजन/शिलान्यास किया।।
- राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-715 के अंतर्गत लगभग 86 किलोमीटर लम्बी यह कॉरिडोर परियोजना पर्यावरण अनुकूल है।
- इसमें 35 किलोमीटर का हिस्सा ऐलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का होगा जो काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरेगा।
- इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार तथा उद्यान की समृद्ध जैव विविधता का संरक्षण सुनिश्चित करना है।
- यह परियोजना नागांव, कार्बी आंगलोंग तथा गोलाघाट जिलों से गुजरेगी और डिब्रूगढ़ तथा तिनसुकिया समेत ऊपरी असम की कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
- ऐलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर से वन्य जीवों का आवागमन निर्बाध रहेगा और मानव-वन्य जीव संघर्ष कम होगा।
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि काजीरंगा केवल एक राष्ट्रीय उद्यान ही नहीं अपितु, यह असम की आत्मा है, भारत की जैव विविधता का एक अनमोल रत्न है।
- ध्यातव्य है कि इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी सम्मानित किया गया है।
- इसी कार्यक्रम के दौरान हाल के वर्षों में काजीरंगा में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने असम के नागांव जिले में कलियाबोर से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को झंडी भी दिखाई। ये रेलगाड़ियाँ कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-लखनऊ गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस हैं।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…