प्रश्न-हाल ही में जारी ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ योजना के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
(a) दिव्यांगों से
(b) 06-14 वर्ष के आयु के बच्चों से
(c) कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता को खो देने वाले बच्चों से
(d) कुपोषित बच्चों से
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- अक्टूबर‚ 2021 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ योजना के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया।
- इस योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 मई‚ 2021 को की गयी थी।
- यह योजना उन बच्चों के लिए है जिन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता को खो दिया था।
- इस योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चों की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है साथ ही उन बच्चों को स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से और शिक्षा के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना है।
- इस योजना के तहत ऐसे बच्चों को 18 वर्ष की उम्र से मासिक वृत्ति तथा 23 वर्ष की आयु होने पर 10 लाख रूपये से देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जायेगा।
- इस योजना के लिए पात्र बच्चों का पंजीकरण 29 मई‚ 2021 से शुरू होकर 31 दिसंबर‚ 2021 तक के मध्य किया जायेगा।
- इस योजना के लिए वही बच्चे पात्र होंगे‚ जिन्होंने 11.03.2020 से 31.12.2021 के मध्य महामारी के कारण निम्नलिखित को खो दिया हो-
(I) माता-पिता दोनों को या
(II) माता-पिता में से एकमात्र बचे किसी एक को‚ या
(III) कानूनी अभिभावक या गोद लेने वाले माता-पिता या गोद लेने वाले माता या पिता को।
(IV) माता-पिता की मृत्यु की तारीख को बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- 11 मार्च‚ 2020 की तारीख को इसलिए निर्धारित किया गया क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसी दिन कोविड-19 को महामारी घोषित किया था।
- इस योजना के तहत ऐसे बच्चों को दी जाने वाली सहायता निम्नलिखित है-
- बोर्डिंग और लॉजिंग के लिए सहायता-
- शिक्षा संबंधित सहायता-
(क) प्री-स्कूल और स्कूली शिक्षा के लिए सहायता-
(ख) 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए शिक्षा संबंधी सहायता-
(ग) 11-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए सहायता-
(घ) उच्च शिक्षा के लिए सहायता-
(3) स्वास्थ्य बीमा संबंधी सहायता
- ऐसे बच्चों के बीमा के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत उन्हें पंजीकृत किया जायेगा‚ जिसमें पांच लाख रुपये का स्वास्थ बीमा कवर होगा।
(4) वित्तीय सहायता के लिए ऐसे बच्चों का खाता खोलने और सत्यापन करने के उपरांत एकमुश्त राशि सीधे लाभार्थियों के डाकघर खाते में स्थानांतरित कर जी जाएगी।
(5) पात्र लाभार्थियों के खाते में ये आनुपातिक रूप में राशि अग्रिम रूप से जमा की जायेगी।
लेखक-प्रमोद कुमार शुक्ला
संबंधित लिंक भी देखें…