पिरामल ग्रुप द्वारा डीएचएफएल का अधिग्रहण

प्रश्न-फरवरी‚ 2021 में भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (DHFL) के अधिग्रहण हेतु किसे अपनी मंजूरी प्रदान की है?
(a) पिरामल ग्रुप
(b) ओकट्री कैपिटल
(c) अडानी ग्रुप
(d) रिलायंस कंपनी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • फरवरी‚ 2021 में भारतीय रिजर्व बैंक ने पिरामल ग्रुप द्वारा दीवान हाउसिंग फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड (DHFL) के अधिग्रहण को अपनी मंजूरी प्रदान की है।
  • ध्यातव्य है कि 15 जनवरी‚ 2021 को दीवान हाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के क्रेडिटर्स ने विनिंग लीडर्स के रूप में पिरामल ग्रुप के पक्ष में वोटिंग की थी।
  • इस वोटिंग में पिरामल ग्रुप को 94 प्रतिशत से ज्यादा वोट प्राप्त हुए। इस वोटिंग में पिरामल ग्रुप के अलावा अमेरिकी कंपनी ओकट्री कैपिटल तथा भारतीय कंपनी अडानी ग्रुप ने भी भाग लिया था।
  • ध्यातव्य है कि दीवान हाउसिंग फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिग्रहण हेतु पिरामल गु्रप ने लगभग 37 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

लेखक-आलोक पांडेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/business/Industry/piramal-group-gets-rbi-nod-for-dhfl-acquisition/article33870488.ece