प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन 21 अप्रैल, 2025 को महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई पिंक ई-रिक्शा योजना (महाराष्ट्र, 2025) के संदर्भ में सही नहीं है?
(a) योजना का शुभारंभ नागपुर में हुआ था।
(b) योजना में महिलाओं को इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।
(c) योजना में 20% सब्सिडी राज्य सरकार देगी।
(d) योजना में 5 वर्षों की वारंटी काइनेटिक ग्रीन कंपनी द्वारा दी जाएगी।
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 अप्रैल, 2025 को महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए पिंक ई-रिक्शा योजना शुरू की।
- इस योजना का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ ,महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने 21 अप्रैल,2025 को पुणे में किया।
- इस योजना का संचालन राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।
- इस पहल में काइनेटिक ग्रीन एनर्जी कंपनी राज्य सरकार की भागीदार है।
- काइनेटिक ग्रीन कंपनी लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन उपलब्ध कराएगी।
- इस पहल के तहत, महाराष्ट्र के आठ जिलों -नागपुर, अहमदनगर, सोलापुर, कोल्हापुर, अमरावती, छत्रपति संभाजी नगर, पुणे और नासिक में 10,000 ई-रिक्शा वितरित किए जाएंगे।
- इस योजना के तहत 20-50 वर्ष की आयु की उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो विधवा, तलाकशुदा और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आती हैं।
- महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रत्येक ई-रिक्शा की खरीद पर 20% सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- लाभार्थियों को ई-रिक्शा की कीमत का 10% अग्रिम (नकद) भुगतान करना होगा।
- बैंक लाभार्थियों को कम ब्याज दरों पर ऋण प्रदान करेंगे।
- काइनेटिक ग्रीन कंपनी वाहन पर पांच साल की वारंटी प्रदान करेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://popularschemes.com/maharashtra-pink-e-rickshaw-scheme https://pmgovtschemehub.com/maharashtra-pink-e-rickshaw-scheme/