पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के दूसरे चरण हेतु चयनित कंपनी

TCS wins second phase of Passport Seva project

प्रश्न-विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट कार्यक्रम के दूसरे चरण के लिए किस कंपनी का चयन किया है?
(a) इन्फोसिस
(b) विप्रो
(c) टीसीएस
(d) महिंद्रा टेक
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 7 जनवरी‚ 2022 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के दूसरे चरण के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को चुना है।
  • इस कार्यक्रम के अगले चरण में यह कंपनी वर्तमान सुविधाओं और प्रणालियों पर नए सिरे से काम करेगी।
  • टीसीएस ई-पासपोर्ट जारी करने के लिए नवोन्मेषी तरीके विकसित करेगी और बायोमैट्रिक्स‚ कृत्रिम बुद्धिमत्ता‚ उन्नत डेटा एनालिटिक्स‚ चैटबोट्स‚ ऑटो-रेस्पांस‚ प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी प्रौद्योगिकियों की मदद से लोगों के अनुभव को बेहतर बनाएगी।
  • पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम वर्ष 2008 में शुरू किया गया था।
  • इस कार्यक्रम के तहत टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं प्रदान करने हेतु तौर-तरीकों में बदलाव करने के साथ ही प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण किया तथा समयबद्धता‚ पारदर्शिता और निर्भरता के मामले में वैश्विक मापदंड स्थापित किए।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/business/tcs-wins-second-phase-of-passport-seva-project/article38178834.ece

https://www.business-standard.com/article/companies/mea-selects-tcs-for-implementation-of-2nd-phase-of-passport-seva-programme-122010700582_1.html#:~:text=Covid-,TCS%20bags%20phase%202%20of%20Centre’s%20passport%20plan,up%20to%20Rs%208%2C000%20cr&text=The%20Ministry%20of%20External%20Affairs,e%2Dgovernance%20programme%20till%20date.