पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान, आनुवंशिक संसाधन और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर तीसरा बिम्सटेक सम्मेलन-2026

प्रश्न – 16-17 सितंबर,2026 के मध्य पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान, आनुवंशिक संसाधन और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर तीसरा बिम्सटेक सम्मेलन-2026 कहां आयोजित हुआ?
(a) नई दिल्ली (b) गोवा
(c) जयपुर (d) हैदराबाद
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16-17 सितंबर,2026 के मध्य पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान, आनुवंशिक संसाधन और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर तीसरा बिम्सटेक सम्मेलन-2026 गोवा में आयोजित हुआ।
  • सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा किया गया तथा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) गोवा ने नोडल संस्थान के रूप में कार्य किया।
  • इसमें बिम्सटेक के सभी सात सदस्य देशों ने भाग लिया।
  • BIMSTEC नोडल समूह ने विचार-विमर्श के बाद सहयोग के निम्नलिखित चार प्रमुख क्षेत्रों पर सहमति बनाई—
  1. संस्थागत एवं नीतिगत सहयोग
  2. मानक निर्धारण एवं व्यापार
  3. दस्तावेजीकरण एवं क्षमता निर्माण
  4. क्रियान्वयन तंत्र
  • सभी सदस्य देशों ने बौद्धिक संपदा अधिकार, आनुवंशिक संसाधनों तथा पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान के क्षेत्रों में एक-दूसरे को सहयोग प्रदान करने पर सर्वसम्मति व्यक्त की।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bimstec.org/event/361/india-hosts-the-third-bimstec-conference-on-traditional-medicine-knowledge-genetic-resources-and-intellectual-property-right-and-the-second-meeting-of-bimstec-nodal-group-on-traditional-medicine?

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2310942&reg=48&lang=2