पाना संक्रांति

प्रश्न – 14 अप्रैल, 2026 को किस राज्य में पाना संक्रांति मनाई गई ?
(a) .केरल (b) तमिलनाडु
(c) तेलंगाना (d) ओडिशा
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 अप्रैल, 2026 को ओडिशा में पाना संक्रांति मनाई गई
  • इसे महा बिशुबा संक्रांति के रूप में भी जाना जाता है।
  • यह त्योहार नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
  • इसे हिंदू पंचांग, पंजिका के प्रकाशन के साथ मनाया जाता है।
  • राज्य भर के मंदिरों, नदियों और जलाशयों में आज श्रद्धालु दर्शन-पूजन और स्नान कर रहे हैं।
  • इस अवसर पर बेल, गुड़ और अन्य सामग्रियों से युक्त विशेष पेय, पाना बनाया जाता है।
  • इस अवसर पर ओडिशा में कई स्थानों, विशेष रूप से पुरी में, विशेष अनुष्ठान और पारंपरिक कुश्ती प्रदर्शन भी आयोजित किए जाते हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/hi/pana-sankranti-celebrated-with-traditional-fervor-in-odisha