पाकिस्तान सुपर लीग‚ 2021

प्रश्न-24 जून‚ 2021 को संपन्न पाकिस्तान सुपर लीग‚ 2021 (छठां संस्करण) का खिताब किस टीम ने जीता है?
(a) पेशावर जाल्मी
(b) कराची किंग्स
(c) मुल्तान सुल्तान
(d) इस्लामाबाद युनाइटेड
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 फरवरी‚ 2021 से 24 जून‚ 2021 के मध्य टी-20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल)‚ 2021 का छठां संस्करण‚ पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में संपन्न हुआ।
  • 24 जून को फाइनल मुकाबला शेख जायद स्टेडियम‚ अबू धाबी में खेला गया।
  • प्रतिभागी टीमें−इस्लामाबाद यूनाइटेड‚ मुल्तान सुल्तान‚ पेशावर जाल्मी‚ कराची किंग्स‚ लाहौर कलंदर और क्वेटा ग्लैडिएटर्स।
  • फाइनल मुकाबले में मुल्तान सुल्तान ने पेशावर जाल्मी को 47 रन से पराजित कर पहली बार खिताब जीत लिया।
  • फाइनल मुकाबले में नाबाद 65 रन बनाने वाले सोहेब मकसूद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
  • टूर्नामेंट में 428 रन बनाने वाले सोहेब मकसूद को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन (554 रन) कराची किंग्स के बल्लेबाज बाबर आजम ने बनाए।
  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट (20 विकेट) मुल्तान सुल्तान के गेंदबाज शाहनवाज धानी ने लिए।
  • मुल्तान सुल्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान और पेशावर जाल्मी के कप्तान वहाब रियाज थे।

लेखक− विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cricbuzz.com/cricket-scores/36521/ms-vs-psz-final-pakistan-super-league-2021