प्रश्न-17 नवंबर, 2020 को संपन्न पाकिस्तान सुपर लीग, 2020 (पांचवां संस्करण) का खिताब किस टीम ने जीत लिया?
(a) पेशावर जाल्मी
(b) कराची किंग्स
(c) लाहौर कलंदर
(d) मुल्तान सुल्तान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 20 फरवरी, 2020 से 17 नवंबर, 2020 के मध्य टी-20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल), 2020 का 5वां संस्करण संपन्न हुआ।
- प्रतिभागी टीमें-6 मुल्तान सुल्तान, कराची किंग्स, लाहौर कलंदर, पेशावर जाल्मी, क्वेटा ग्लैडिएटर्स और इस्लामाबाद युनाइटेड।
- 17 नवंबर को फाइनल मुकाबला नेशनल स्टेडियम करांची में खेला गया।
- फाइनल मुकाबले में कराची किंग्स ने लाहौर कलंदर को 5 विकेट से पराजित कर पहली बार इस प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
- फाइनल मुकाबले में 63 रन (नाबाद) बनाने वाले कराची किंग्स के बल्लेबाज बाबर आजम को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
- टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले कराची किंग्स के बल्लेबाज बाबर आजम को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया।
- कराची किंग्स के कप्तान इमाद वसीम और लाहौर कलंदर के कप्तान सोहेल अख्तर थे।
- टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट (17 विकेट) लाहौर कलंदर के गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने लिए।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…