पाकिस्तानी सीनेट द्वारा ऐतिहासिक हिन्दू विवाह विधेयक, 2016 पारित

प्रश्न-17 फरवरी, 2017 को पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दुओं की शादियों के नियमन से जुड़े ऐतिहासिक हिन्दू विवाह विधेयक, 2016’ को सीनेट द्वारा पारित किया गया। इसमें लड़के और लड़की दोनों के लिए शादी की न्यूनतम आयु कितने वर्ष तय की गई है?
(a) 21 वर्ष
(b) 20 वर्ष
(c) 18 वर्ष
(d) 22 वर्ष
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 17 फरवरी, 2017 को पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दुओं की शादियों के नियमन से जुड़े ऐतिहासिक ‘हिन्दू विवाह विधेयक, 2016 को सीनेट द्वारा पारित किया गया।
  • यह विधेयक राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद कानून में बदल जाएगा।
  • इस विधेयक को निचले सदन या नेशनल असेम्बली ने सितंबर, 2016 में ही अपनी मंजूरी दे चुके है।
  • यह पाकिस्तानी हिन्दू समुदाय के लिए पहला वैयक्तिक कानून होगा जो पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में लागू होगा।
  • उल्लेखनीय है कि सिंध प्रांत पहले ही अपना हिन्दू विवाह विधेयक तैयार कर चुका है।
  • जो कि विवाह, विवाह के पंजीकरण, अलग होने और पुनर्विवाह से संबंधित है।
  • इसमें लड़के और लड़की दोनों के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है।
  • इस विधेयक की मदद से हिन्दू महिलाएं अब अपने विवाह का दस्तावेजी सबूत हासिल कर सकेंगी।

संबंधित लिंक
http://www.radio.gov.pk/17-Feb-2017/senate-hindu-marriage-bill-passed
https://www.ptcnews.tv/pakistan-senate-passes-hindu-marriage-bill/
http://dailytimes.com.pk/islamabad/18-Feb-17/senate-passes-hindu-marriage-bill-2016
http://www.thehindu.com/news/international/Pakistan-Senate-passes-landmark-Hindu-marriage-bill/article17324249.ece