पांच राज्यों की विधानसभाओं के आम चुनाव-2022 के कार्यक्रम की घोषणा

General Election to Legislative Assemblies of Goa, Manipur, Punjab Uttarakhand and Uttar Pradesh, 2022

प्रश्न-8 जनवरी‚ 2022 को भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों की विधानसभाओं के आम चुनाव-2022 के कार्यक्रम की घोषणा की। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इन पांच राज्यों में गोवा‚ मणिपुर‚ पंजाब‚ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
(ii) उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे।
(iii) मणिपुर में दो चरणों में और पंजाब‚ गोवा एवं उत्तराखंड में एक चरण में चुनाव होंगे।
(iiv) मतगणना 10 मार्च‚ 2022 को होगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (i),(ii) एवं (iv)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i),(iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 8 जनवरी‚ 2022 को भारत निर्वाचन आयोग ने गोवा‚ मणिपुर‚ पंजाब‚ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की विधान सभाओं के आम चुनाव-2022 कार्यक्रम की घोषणा की।
  • ये विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च‚ 2022 तक कराए जाएंगे।
  • इसके अनुसार‚ उत्तर प्रदेश में सात चरणों में‚ मणिपुर में दो चरणों में तथा पंजाब‚ गोवा तथा उत्तराखंड में एक चरण में चुनाव होगा।
  • उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान क्रमश: 10 फरवरी‚ 14 फरवरी‚ 20 फरवरी‚ 23 फरवरी‚ 27 फरवरी‚ 3 मार्च तथा 7 मार्च‚ 2022 को होगा।
  • मणिपुर में दो चरणों में चुनाव क्रमश: 27 फरवरी तथा 3 मार्च‚ 2022 को होगा।
  • इसके अलावा पंजाब‚ उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में मतदान 14 फरवरी‚ 2022 को होगा।
  • मतगणना 10 मार्च‚ 2022 को होगी।
  • चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही आचार संहिता इन पांच राज्यों में लागू हो गई है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1788730