प्रश्न-‘युवा पर्यटन क्लब’ से संबंधित कौन-सा कथन सही है?
(1) 12 मई‚ 2022 को पर्यटन मंत्रालय ने युवा पर्यटन क्लब स्थापित करने की पहल की।
(2) यह ‘आजादी का अमृत महोत्सव समारोह’ के हिस्से के रूप में स्थापित पहल है।
कूट:
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न तो 2
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 12 मई‚ 2022 को पर्यटन मंत्रालय ने ‘पहल: युवा पर्यटन क्लब’ स्थापित करने की शुरुआत की।
- यह ‘आजादी का अमृत महोत्सव समारोह’ के हिस्से के रूप में स्थापित पहल है।
- युवा पर्यटन क्लब का उद्देश्य-भारतीय पर्यटन के युवा राजदूतों को प्रोत्साहित व उनका विकास करना।
- युवा राजदूत भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने में उत्प्रेरण का कार्य करेंगे।
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने युवा पर्यटन क्लब का समर्थन किया।
- विभिन्न स्कूलों में स्थापित युवा पर्यटन क्लब राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देगा और ‘एक भारत‚ श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगा।
संबंधित लिंक भी देखें…