प्रश्न – 2-3 जून, 2026 के मध्य पहली ब्रिक्स भ्रष्टाचार-रोधी कार्य समूह (एसीडब्ल्यूजी) बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) जयपुर (b) वर्चुअल
(c) मुंबई (d) हैदराबाद
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2-3 जून, 2026 के मध्य पहली ब्रिक्स भ्रष्टाचार-रोधी कार्य समूह (एसीडब्ल्यूजी) बैठक-2026 वर्चुअल माध्यम में आयोजित हुई
- यह बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत, भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के नेतृत्व में आयोजित की गई।
- बैठक में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए मजबूत संस्थानों, सतत अंतरराष्ट्रीय सहयोग और तकनीक आधारित शासन की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
- कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि बैठक में दो प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
- इनमें अवैध संपत्तियों की पहचान और वापसी के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सीमा पार भ्रष्टाचार से निपटना, तथा शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना शामिल था।
अगली बैठक अगस्त में तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित होगी।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2268606®=1&lang=1