पहली पूर्णतः डिजिटल राष्ट्रीय समुद्री मत्स्य पालनजनगणना, 2025

प्रश्न – पहली पूर्णतः डिजिटल राष्ट्रीय समुद्री मत्स्य पालन जनगणना, 2025 के संबंध में नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 31 अक्‍टूबर, 2025 को केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कोच्चि में राष्ट्रीय समुद्री मत्स्य जनगणना (एमएफसी) 2025 के गृह-गणना चरण का शुभारंभ किया।
(b) इस जनगणना के दौरान 9 तटीय राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में 12 लाख से अधिक मछुआरा परिवारों की गणना की जाएगी।
(c) डेटा संग्रहण के लिए “व्यास भारत (VyAS Bharat)” और “व्यास सूत्र (VyAS Sutra)” नामक मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा रहा है।
(d) यह अभियान प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (PM-MKSSY) के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।

उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 31 अक्तूबर, 2025 को केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कोच्चि, केरल में राष्ट्रीय समुद्री मत्स्य जनगणना (एमएफसी) 2025 के गृह-गणना चरण का शुभारंभ आईसीएआर–केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) में किया।
  • यह जनगणना भारतीय मत्स्य क्षेत्र में पहली पूर्णतः डिजिटल और डेटा-संचालित पहल है।
  • सभी मछुआरे और मत्स्यकर्मी राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म (NFDP) पर पंजीकृत होना अनिवार्य होगा।
  • यह पंजीकरण उन्हें प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (PM-MKSSY) के अंतर्गत मिलने वाले लाभों का पात्र बनाएगा।
  • शुभारंभ के बाद महाराष्ट्र और केरल से रियल-टाइम फील्ड डेटा संग्रहण को कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किया गया।
  • इसके लिए सीएमएफआरआई द्वारा विकसित दो विशेष मोबाइल ऐप “व्यास भारत (VyAS Bharat)” और “व्यास सूत्र (VyAS Sutra)” का उपयोग किया गया।
  • इन ऐप्स के माध्यम से रियल-टाइम डेटा संग्रहण, भू-संदर्भन (Geo-referencing) और तत्काल सत्यापन संभव हुआ है।
  • इनसे डेटा की पारदर्शिता, सटीकता और दक्षता में वृद्धि होगी तथा प्रसंस्करण समय में कमी आएगी।
  • यह 45-दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान 3 नवंबर, से 18 दिसंबर, 2025 तक चलेगा।
  • इस दौरान 9 तटीय राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 4000 समुद्री मत्स्य गाँवों में फैले 12 लाख से अधिक मछुआरा परिवारों की गणना की जाएगी।
  • यह अभियान मत्स्य विभाग (Department of Fisheries), मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
  • इसमें आईसीएआर-सीएमएफआरआई नोडल एजेंसी के रूप में और मत्स्य सर्वेक्षण भारत (FSI) संचालन सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2184617