प्रश्न-24-28 सितंबर‚ 2021 के मध्य पहला हिमालयन फिल्म महोत्सव कहां आयोजित होगा?
(a) धर्मशाला
(b) देहरादून
(c) श्रीनगर
(d) लेह-लद्दाख
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 24-28 सितंबर‚ 2021 के मध्य पहला हिमालयन फिल्म महोत्सव (Himalayan Film Festival)-2021 लेह-लद्दाख में आयोजित होगा।
- फिल्म महोत्सव स्थल पर ही पांच दिनों के फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा।
- इस दौरान समकालीन राष्ट्रीय पुरस्कारों और भारतीय पैनोरमा में चयनित फिल्मों का एक पैकेज प्रदर्शित किया जाएगा।
- यह स्क्रीनिंग सिंधु संस्कृति ऑडिटोरियम लेह में होगी।
- परम वीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म-शेरशाह’ इस महोत्सव के उद्घाटन सत्र में प्रदर्शित की जाएगी।
- इसके अलावा महोत्सव में लोकप्रिय फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ प्रतियोगिता‚ गैर-प्रतिस्पर्धी सत्र‚ मास्टर क्लास तथा बातचीत सत्र आयोजित किये जाएंगे।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…