पहला स्वदेशी पायलट प्रशिक्षण विमान ‘हंसा-3 एनजी

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) हंसा-3 (NG) देश का पहला पूर्णतः कंपोजिट एयरफ्रेम वाला दो-सीटर प्रशिक्षण विमान है।
(b) कुप्पम (आंध्र प्रदेश) में 150 करोड़ रुपये की लागत से प्रतिवर्ष लगभग 50 विमान उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
(c) भारत वर्ष 2027 तक 20 किमी ऊंचाई तक उड़ान भरने वाला पूर्ण-स्केल सौर ऊर्जा चालित HAP विमान उड़ाने का लक्ष्य रखता है।
(d) सीएसआईआर-एनएएल का सब-स्केल HAP वाहन 7.5 किमी ऊंचाई और 10 घंटे से अधिक की सहनशक्ति प्राप्त कर चुका है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 29 नवम्बर, 2025 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्वदेशी हंसा-3 (एनजी) प्रशिक्षण विमान के उत्पादन मॉडल की शुरुआत की है।
  • यह देश का पहला पूर्णतः कंपोजिट एयरफ्रेम वाला दो-सीटर विमान है, जिसे पीपीएल और सीपीएल पायलट प्रशिक्षण की बढ़ती मांग को पूरा करने हेतु डिजाइन किया गया है।
  • उन्होंने जानकारी दी की कुछ महीने पहले दिल्ली में इसका टेक्नोलॉजी ट्रांसफर हुआ था और अब उद्योग जगत के साझेदार पायनियर क्लीन एम्प्स द्वारा निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
  • आंध्र प्रदेश के कुप्पम में 150 करोड़ रुपये की लागत से एक नया संयंत्र भी बनाया जा रहा है, जहां प्रतिवर्ष लगभग 100 विमान तैयार होंगे।
  • डॉ. जितेंद्र सिंह ने सारस एमके-2 विमान के लिए बनी आयरन बर्ड सुविधा का उद्घाटन किया।
  • यह सुविधा सिस्टम इंटीग्रेशन,ग्राउंड टेस्टिंग और मेजर सब-सिस्टम व सॉफ्टवेयर की वैलिडेशन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को सक्षम बनाती है।
  • यह उड़ान परीक्षण के जोखिमों को कम करती है, और विकास समयसीमा को तेज करती है।
  • उन्होंने अधिकतम ऊंचाई वाले स्थानों (एचएपी) के लिए एक समर्पित विनिर्माण सुविधा का भी उद्घाटन किया।
  • भारत की योजना लंबी अवधि के मिशनों के लिए 20 किलोमीटर से अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम सौर ऊर्जा चालित मानव रहित विमान विकसित करने वाले देशों की चुनिंदा लीग में शामिल होने की है।
  • सीएसआईआर-एनएएल का सबस्केल वाहन पहले ही 7.5 किलोमीटर की ऊंचाई और 10 घंटे से अधिक की सहनशक्ति हासिल कर चुका है।
  • भारत द्वारा वर्ष 2027 में 20 किलोमीटर तक की पहली पूर्ण-स्केल उड़ान का लक्ष्य निर्धारित है।
  • डॉ. जितेंद्र सिंह ने एचएएल हवाई अड्डे पर नवीमेट प्रणाली का उद्घाटन किया।
  • इस अवसर पर स्वदेशी 150 किलोग्राम श्रेणी के लोइटरिंग म्यूनिशन यूएवी के विकास हेतु मेसर्स सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड के साथ सीएसआईआर-एनएएल के सहयोग को औपचारिक रूप दिया गया।
  • एनएएल के प्रमाणित वांकेल इंजन द्वारा संचालित, यह यूएवी 900 किलोमीटर की रेंज, 6-9 घंटे की क्षमता, 5 किलोमीटर की सर्विस सीलिंग और जीपीएस-निरोधित नेविगेशन, लो रडार क्रॉस-सेक्शन तथा एआई-सक्षम लक्ष्य पहचान जैसी उन्नत क्षमताएं प्रदान करेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2196361&reg=3&lang=1

https://www.newsonair.gov.in/minister-dr-jitendra-singh-unveils-hansa-3-ng-trainer-aircraft-in-bengaluru