प्रश्न-हाल ही में पहला विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन, 2020 वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कब संपन्न हुआ?
(a) 7 सितंबर, 2020
(b) 8 सितंबर, 2020
(c) 5 सितंबर, 2020
(d) 10 सितंबर, 2020
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 8 सितंबर, 2020 को पहला विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (First, World Solar Technology Summit), 2020 वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित हुआ।
- इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन का आयोजन अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) द्वारा किया गया।
- इस सम्मेलन में सौर ऊर्जा में अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों की नवाचार स्थिति के बारे में प्रदर्शन और विचार-विमर्श के द्वारा सस्ती और टिकाऊ स्वच्छ हरित ऊर्जा के उत्पादन में तेजी लाने के बारे में चर्चा की गई।
- इसमें 149 देशों के 26000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
- आईएसए असेंबली के अध्यक्ष भारत के विद्युत और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह, आईएसए असेंबली की सह-अध्यक्ष और फ्रांस की पारिस्थितिकी पारगमन मंत्री बारबरा पोंपिली और अफ्रीका, एशिया प्रशांत तथा लैटिन अमेरिकन और कैरेबियाई क्षेत्र के उपाध्यक्ष उद्घाटन संबोधन के दौरान शामिल हुए।
- इस सम्मेलन के दौरान साउथ फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और स्वच्छ ऊर्जा अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. धरेंद्र योगी गोस्वामी द्वारा आईएसए की तकनीकी पत्रिका सोलर कम्पास 360 भी लांच की गई।
- इसके साथ ही, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के मध्य एक समझौते सहित चार भागीदारी समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1651926