पहला वर्चुअल स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता एक्सपो, 2020

Shri Mandaviya inaugurates India's one of the largest 1st Virtual Healthcare & Hygiene EXPO 2020

प्रश्न-22 जून, 2020 को किसने देश के पहले वर्चुअल स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता एक्सपो-2020 का उद्घाटन किया?
(a) डॉ. हर्षवर्धन
(b) पीयूष गोयल
(c) मनसुख मांडविया
(d) स्मृति ईरानी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22-26 जून, 2020 के मध्य देश के पहले वर्चुअल स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता एक्सपो (1st Virtual Healthcare and Hygiene Expo), 2020 का आयोजन किया जा रहा है।
  • जहाजरानी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसका उद्घाटन किया।
  • इस एक्सपो का आयोजन फिक्की द्वारा किया गया है।
  • यह देश की पहली सबसे बड़ी वर्चुअल प्रदर्शनी है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1633323