पहला रोबोट भिक्षु

प्रश्न – दक्षिण कोरिया द्वारा पेश किए गए पहले मानवरूपी रोबोट भिक्षु के संबंध में कौन सा कथन सही नहीं है?
(a) इस रोबोट भिक्षु का नाम गाबी है।
(b) इसे बुद्ध जयंती समारोह से पहले पेश किया गया।
(c) यह रोबोट जापान के असिमो प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है।
(d) इसने जोग्ये मंदिर में पारंपरिक दीक्षा समारोह में भाग लिया।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 मई, 2026 को दक्षिण कोरिया में अपना पहला मानवरूपी रोबोट भिक्षु /बौद्ध अनुयायी गाबी एक बौद्ध दीक्षा समारोह में शामिल हुआ।
  • इस मानवरूपी रोबोट भिक्षु,का नाम ”गाबी” है।
  • बुद्ध जयंती समारोह से पहले इस रोबोट ने बुद्ध जयंती समारोह से पहले सियोल स्थित जोग्ये/जोग्‍येसा मंदिर में आयोजित एक पारंपरिक दीक्षा समारोह में भाग लिया।
  • चीन के यूनिट्री जी1 प्लेटफॉर्म पर विकसित 130 सेंटीमीटर ऊंचे इस रोबोट ने भूरे और धूसर रंग का बौद्ध वस्त्र पहना था और भिक्षुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए।
  • गाबी ने आम श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले दीक्षा समारोह के प्रमुख अनुष्ठानों में भाग लिया।
  • समारोह के दौरान, रोबोट ने प्रणाम किया, एक पैगोडा/स्तूप की परिक्रमा की और 108 मनकों की माला ग्रहण की।
  • कोरिया टाइम्स के अनुसार, इसे सिद्धार्थ और कोरियाई भाषा में दया करणा शब्द से प्रेरित होकर “गाबी” नाम दिया गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.openculture.com/2026/03/the-first-robot-movie-georges-melies.html#google_vignette