पहला मॉलीक्यूलर रोबोट विकसित

World's first 'molecular robot' can build molecules

प्रश्न-हाल ही में किस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला मॉलीक्यूलर रोबोट विकसित किया है?
(a) यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज
(b) यूनिवर्सिटी ऑफ आक्सफोर्ड
(c) यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर
(d) यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • सितंबर, 2017 में ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला मॉलीक्यूलर रोबोट विकसित किया।
  • यह रोबोट अणुओं का निर्माण करने के साथ ही नई शाखाओं की खोज में मददगार होगा।
  • इस अति सूक्ष्म रोबोट का आकार मिलीमीटर के दस लाखवें हिस्से के बराबर है।
  • यह रोबोट रोबोटिक आर्म का प्रयोग कर मॉलीक्यूलर कणों का भी निर्माण करने में सक्षम है।
  • प्रत्येक रोबोट कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन के 150 परमाणु से मिलकर बना है।
  • भविष्य में इस रोबोट का उपयोग चिकित्सकीय उद्देश्यों, उन्नत निर्माण प्रक्रियाओं और आणविक फैक्टरी बनाने के लिए किया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://www.manchester.ac.uk/discover/news/scientists-create-worlds-first-molecular-robot-capable-of-building-molecules/
https://www.upi.com/Science_News/2017/09/21/Worlds-first-molecular-robot-can-build-molecules/7661505994598/
http://www.biospace.com/News/scientists-create-worlds-first-molecular-robot/470083/source=Featured