प्रश्न – 3 जुलाई, 2026 को पहला भारत-माली निर्यात संवर्धन मंच-2026 कहां आयोजित किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) बमाको
(c) जयपुर (d) लखनऊ
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 जुलाई, 2026 को पहला भारत-माली निर्यात संवर्धन मंच-2026 बमाको, माली में आयोजित किया गया
- इसका मुख्य विषय -“व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ बनाना” था
- इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश सहयोग को नई गति मिलने की आधारशिला रखी गई है।
- इसका संयुक्त आयोजन माली के उद्योग एवं व्यापार मंत्रालय, बमाको स्थित भारतीय दूतावास और माली निर्यात संवर्धन एजेंसी (एपीईएक्स-माली) द्वारा किया गया था।
- इस मंच में दोनों देशों की सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत के लगभग 30 व्यापारिक नेताओं ने भाग लिया।
- भारत और माली के द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
- वित्त वर्ष 2025-26 में यह 326.61 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत अधिक है।
- माली से भारत को होने वाले प्रमुख निर्यातों में कच्चा कपास, तैयार चमड़ा, काजू, सीसा, गोंद अरबी और तिल शामिल हैं।
- वहीं भारत से माली को औषधियां, सूती वस्त्र, दोपहिया और तिपहिया वाहन और साइकिलों का निर्यात किया जाता है।
- भारत की शुल्क-मुक्त टैरिफ वरीयता (DFTP) योजना ने द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- माली के लगभग 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के वैश्विक निर्यात की तुलना में भारतीय बाजार में उसके अप्रयुक्त निर्यात की संभावित क्षमता लगभग 3.96 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है, जो भविष्य में व्यापार विस्तार की व्यापक संभावना का संकेत देती है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2280923®=3&lang=2