प्रश्न – 15 जुलाई, 2026 को पहला भारत-बेल्जियम रणनीतिक संवाद-2026 कहां आयोजित हुआ ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) ब्रुसेल्स (d) जयपुर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 जुलाई, 2026 को पहला भारत-बेल्जियम रणनीतिक संवाद-2026 ब्रुसेल्स में आयोजित हुआ
- इस संवाद की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और बेल्जियम के उप-प्रधानमंत्री तथा विदेश, यूरोपीय मामलों एवं विकास सहयोग मंत्री मैक्सिम प्रेवो ने की।
- यह बैठक अधिक संरचित और व्यापक साझेदारी के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी के व्यापक संदर्भ में स्थापित यह संवाद राजनीतिक सहभागिता के लिए एक नियमित, व्यापक और परिणामोन्मुखी ढांचा प्रदान करेगा।
- दोनों देशों ने मौजूदा मजबूत संबंधों के आधार पर निम्नलिखित क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की—
• व्यापार और निवेश
• हरित ऊर्जा परिवर्तन
• नवाचार और प्रौद्योगिकी
• संपर्क एवं कनेक्टिविटी
• रक्षा और सुरक्षा
• क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दे
• लोगों के बीच आपसी संपर्क - इस संवाद की शुरुआत के साथ ही फेडरेशन ऑफ बेल्जियन एंटरप्राइजेज FEB) में भारत-यूरोपीय संघ व्यापार मंच का भी आयोजन किया गया।
- इसमें भारतीय, बेल्जियम और अन्य यूरोपीय देशों के व्यवसायों ने भाग लिया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mea.gov.in/press-releases?dtl/41466/IndiaBelgium_Strategic_Dialogue_July_15_2026
https://newsonair.gov.in/india-and-belgium-launch-strategic-dialogue-to-deepen-bilateral-ties