पहला द्विवार्षिक बिम्सटेक-भारत समुद्री अनुसंधान नेटवर्क (BIMReN) सम्‍मेलन -2025

प्रश्न – 4-6 नवंबर,2025 को पहला द्विवार्षिक बिम्सटेक-भारत समुद्री अनुसंधान नेटवर्क सम्‍मेलन -2025 कहां आयोजित किया गया?
(a) विशाखापत्तनम (b) कोच्चि
(c) कांडला (d) मुंबई
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4-6 नवंबर, 2025 को पहला द्विवार्षिक बिम्सटेक-भारत समुद्री अनुसंधान नेटवर्क (BIMReN) सम्‍मेलन -2025 कोच्चि में आयोजित किया गया
  • बिम्सटेक-भारत समुद्री अनुसंधान नेटवर्क (BIMReN) के बारे में-
  • यह भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की पहल है, जिसे 2024 में शुरू किया था
  • यह जुड़वां अनुसंधान अनुदानों और विभाजित-स्थल पीएचडी फेलोशिप के माध्यम से संस्थागत सहयोग को सक्षम बनाता है, जिससे प्रमुख भारतीय अनुसंधान संस्थानों को अन्य बिम्सटेक देशों के साथ जोड़ा जा सके।
  • समुद्री विज्ञान में सामूहिक अनुसंधान को मजबूत करने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में कोलंबो बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान इस पहल की घोषणा की थी।
  • यह भारत की पड़ोसी पहले, एक्ट ईस्ट, इंडो-पैसिफिक और महासागर रणनीतियों के तहत व्यापक क्षेत्रीय नीति उद्देश्यों के अनुरूप है।
  • BIMReN के पायलट चरण ने अब तक BIMSTEC देशों के 25 संस्थानों और 50 से अधिक शोधकर्ताओं को जोड़ा है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/40263/BIMSTECIndia_Marine_Research_Network_BIMReN_Kochi_November_04__06_2025