पहला आसियान – भारत स्टार्टअप महोत्‍सव, 2022

प्रश्न – अक्‍टूबर, 2022 में पहला आसियान- भारत स्टार्टअप महोत्‍सव कहां आयोजित हुआ?
(a) ढाका
(b) नई दिल्‍ली
(c) बंगलुरू
(d) बोगोर
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • यह महोत्‍सव एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य आसियान सदस्य राज्‍यों और भारत के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग को मजबूत करना है।
  • इंडोनेशिया रिसर्च एंड इनोवेशन एक्‍सपो (INA – RIE) के संयोजन में यह चार दिवसीय कार्यक्रम आसियान-भारत राजनयिक संबंधों की 30 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित किए जा रहे विभिन्‍न कार्यक्रमों का हिस्सा है।
  • यह महोत्‍सव आसियान देशों और भारत के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग को बढ़ावा देता है।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://dst.gov.in/1st-asean-india-start-festival-2022-bolstered-asean-india-cooperation